साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। राज्यस्तरीय 26 वां जुनियर झारखंड स्टेट बॉस्केट बॉल चैपिंयनशिप का उदघाटन शहर के संत जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी) मैदान में सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी (दुमका) मृत्युंजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत शॉल, पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंटकर स्कूल के प्राचार्य फादर अरूल डोस ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संत जेवियर्स स्कूल में 26वां जुनियर झारखंड स्टेट बास्केट बॉल चैपिंयनशिप का मेजवान होना काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बच्चों से चैपियंनशिप का सभी मैच खेल भावना के साथ खेलने की बात कही। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बच्चों में सर्वांगिण विकास के लिए जरूरी है। हालांकि बॉस्केट बॉल चैपिंयनशिप का औपचारिक शुभांरभ रविवार को हो गया था। बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता ...