संभल, मार्च 23 -- शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को मेरा युवा भारत मुरादाबाद व संभल के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह और राजगुरु की शहादत को समर्पित पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन युवा क्लब जुनावई के अध्यक्ष रंजीत गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा विकास खंड के मुख्य चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को शहीदों के बलिदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार सैनी ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 22 मार्च को श्रमदान और 23 मार्च को पदयात्रा संपन्न कराई गई। रंजीत गोस्वामी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को अपने ...