संभल, मार्च 29 -- भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर को पाकिस्तान के फोन नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद जिला कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा की मांग उठाई। शनिवार को जिलाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ता गुन्नौर तहसील से ज़ेवर, ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यक्रम में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कूच करने लगे। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और असदपुर गांव में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन जुनावई थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान को सौंपा। इस दौरान हरिओम सिंह, श्रीपाल, नरेश पाल सिंह, रामबाबू, राजेश यादव, शंकर सिंह, नीरज कुमार, धीरेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, पुष्पेन्द्र यादव, अरविंद यादव आदि मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.