लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, संवाददाता। मोहनलालगंज से जुनाबगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बंथरा थाना प्रभारी राना राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना मिली। वह मर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल बाइक सवार को लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंथरा इंस्पेक्टर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कंटेनर चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.