संभल, नवम्बर 10 -- थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में शुक्रवार की देर रात ग्रामीण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद में शुक्रवार की रात ग्रामीण ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देररात जब पत्नी ने पति को कमरे में लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने रविवार की सुबह पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीण की मौत से पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी व चार बेटों है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...