गोरखपुर, अप्रैल 16 -- बांसगांव,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बांसगांव के ग्राम पंचायत भटवली बाजार के पकड़ी दामोदर में दस दिन पहले खेत की जुताई के दौरान धातु से बनी देवी दुर्गा की एक मूर्ति निकली गई। क्षेत्र में चर्चा हुई तो लोग दर्शन करने पहुंचने लगे। आस्था भक्ति में ग्रामीणों ने उसी खेत में मंदिर का निर्माण कराकर मूर्ति की स्थापना करने की चर्चा शुरू कर दी, लेकिन खेत के स्वामी इसके लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में बगल के गांव बैदौली बाबू के ग्रामीणों ने खेत से मूर्ति स्थापित करने की तैयारी की गई है। प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह के घर मूर्ति रख दी गई है। यह भी पढ़ें- कुलदेवी मंदिर के नव निर्माण को कुलदेवी का स्थानांतरण वहां पर मूर्ति की सफाई कर स्नान कराने के बाद वस्त्र धारण कराकर श्रृंगार किया गया। उसके बाद मूर्ति की स्थापना का संकल्प लेकर गांव क...