घाटशिला, मार्च 26 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के जुड़ी दुर्गा मंदिर में बुधवार से चैत्र नवरात्र पर मां वासंती की पूजा शुरू हुई। इसके पूर्व स्थानीय तालाब से बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार को सप्तमी पूजा की गई। मुख्य पुजारी मधुसूदन भट्टाचार्य ने कहा कि यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र पर मां वासंती की पूजा हर्षोल्लास से होती है। पूजा की शुरुआत वर्षों पूर्व प्रख्यात पंडित अचल ठाकुर द्वारा की गई थी। वही परंपरा आज भी जीवंत है। पूजा के अष्टमी, नवमी व दशमी के दिन भक्तों की भीड़ जुटती है। यहां सच्चे मन से पूजा करने से मां भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती है। कलश यात्रा में मधु भट्टाचार्य, आशीष बनर्जी, शिबू भट्टाचार्य, सुब्रत चौधरी, हर मोहन गोप, सचल भट्टाचार्य, अमित बनर्जी, गोविंद साव, सुधीर सरदार, कविता भट्टाचार्य सहित अन्य उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.