औरंगाबाद, अगस्त 1 -- नई दिल्ली में संबंधी के पास ठहरे अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव से गुरुवार की शाम से लापता दोनों किशोर सुरक्षित मिल गए हैं। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: अंबा बाजार से दो किशोर लापता, परिजन परेशानकिशोरों की खोज दोनों किशोर नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास एक संबंधी के घर पर ठहरे हुए हैं। किशोरों के मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। जुड़ाही गांव निवासी नवलेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र लव कुमार और शैलेश सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार गुरुवार शाम से लापता थे।पुलिस की जानकारी लव के पिता नवलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने दोनों बच्चों के ट्रेन में होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने बच्चों को अपने संरक्षण में रखने या जी...