हाजीपुर, मार्च 20 -- राघोपुर। संवाद सूत्र प्रखंड के जुड़ावनपुर बरारी पंचायत के वार्ड-04 में शुक्रवार को पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर लगाया गया। यह शिविर डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया। उद्घाटन ग्राम कचहरी के सरपंच विमल सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर राघोपुर के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष रंजन,डॉ धर्मवीर सिंह, मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 के पशु चिकित्सक डॉ अमित राज ने 51 पशुपालकों के कुल 148 पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। इस मौके पर डॉक्टर आशीष रंजन ने बताया कि प्रत्येक 3 महीने के अंतराल पर कीड़े की दवा, संतुलित आहार और सही समय पर कृत्रिम गर्भाधान आवश्यक है। एवं पशुओं के उचित देखभाल से बांझपन को दूर किया जा सकता है। इस शिविर में कृमि नाशक दवा, भ...