फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में चूड़ी जुड़ाई करते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक किशोरी जलकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बासठ निवासी शीलू 14 वर्ष पुत्री कामराज चूड़ी की जुड़ाई कर रही थी। गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग शीलू के कपड़ों में लग गई। आग लगते ही किशोरी ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुन परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने उसके कपड़ों में लगी आग को बुझाया। तब तक वह काफी झुलस गई थी। परिवारीजन उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...