संवाददाता, मई 18 -- कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के अपार्टमेंट में अपनी जुड़वा बेटियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद शशिरंजन मिश्रा ने रविवार को जान देने का प्रयास किया। उसने जेल में स्टील की थाली से अपनी गर्दन रेत ली। बंदियों ने इसकी जानकारी जेल के सुरक्षा कर्मियों को दी तो उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। मूलरूप से बिहार के गया का रहने वाला शशिरंजन मिश्रा नौबस्ता के किदवईनगर में त्रिमूर्ति फेज-2 अपार्टमेंट में परिवार के साथ किराये पर रहता था। उसने प्रेम विवाह किया था। वह चंडीगढ़ की एक कंपनी में एमआर था। कुछ साल से वह नौकरी छोड़कर कई कंपनियों की दवाइयों की दुकानों में सप्लाई का काम करने लगा था।बाथरूम में जाकर थाली से गर्दन रेत ली पिछले माह 18 अप्रैल को उसने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटि...