जुड़वा बेटियों का क्यों किया कत्ल? बेरहम पिता ने सुनाई 3 घंटों की रूह कंपा देने वाली कहानी
संवाददाता, अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर जे-4 में तीन घंटे जो हुआ उसे सोचकर ही रूह कांप जाए। शनिवार की रात एक बजे से रविवार के तड़के तीन बजे के बीच एक पिता की बेरहमी चरम तक पहुंच गई। शशिरंजन ने उन्हीं हाथों से ऋद्धि और सिद्धि की निर्मम हत्या की जिनसे उन्हें गोद में उठाकर खिलाया करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने जो बताया है वो हैरत में डालने वाला है। बकौल शशिरंजन-'मुझे पता है कि मैं ज्यादा दिन नहीं जिऊंगा...पत्नी भी बेटियों का ध्यान नहीं देती...मैं ही उन्हें पालता था....मेरे बाद उनका क्या होता...इसी बात की चिंता थी...इसीलिए मारने का प्लान बनाया और मार डाला'। शशिरंजन मिश्रा ने तीन घंटे की घटना को विस्तार से यूं बताया। 'मैं कई दिनों से बेटियों की हत्या की योजना बना रहा था। इसीलिए मूलगंज से 500 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.