समस्तीपुर, जनवरी 13 -- समस्तीपुर | बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने समस्तीपुर दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अब अपना जनाधार खो चुके हैं और बिहार की जनता जंगलराज को दोबारा आने नहीं देगी। जनता भली-भांति जानती है कि बिहार का विकास केवल कानून के राज में ही संभव है, और यह कानून का राज भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि राजद शासनकाल का माहौल बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा सौ दिनों के बाद सरकार पर उठाए जा रहे सवालों को निराधार बताया और कहा कि जनता ने पहले ही जंगलराज को नकार दिया है। वहीं बंद परे जुट मिल व अस्तित्व खत्म हो चुके चीनी मिल के सवाल पर कहा की उद्योग विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.