रांची, जून 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) का प्रतिनिधिमंडल प्रो जगदीश लोहरा के नेतृत्व मे सोमवार को जेपीएससी सचिव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति सहित प्रोन्नति तिथियों मे हुई त्रुटियों में सुधार प्रक्रिया तेज करने की मांग की। प्रतिनिमंडल ने बताया कि कई विवि शिक्षकों की स्टेज-1 से स्टेज-2 और स्टेज-4 से स्टेज-5 में प्रोन्नति अभी लंबित है। शिक्षकों की स्टेज-4 से 5 में प्रोन्नति लंबित रहने से विवि में प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। इसके चलते विभागाध्यक्ष, डीन जैसे प्रशासनिक पद भी रिक्त हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि शिक्षकों के स्टेज-2 से 3 में प्रोन्नति के लिए जेपीएससी को प्राप्त आवेदनों पर भी प्रक्रिया शुरू की जाए। जिन विवि ने स्टेज-1 से 2 की प्रोन्नति सूची को...