जुटान ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता व छात्रों की मांगों का किया समर्थन
रांची, अगस्त 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) की कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक रविवार को हुई। इसमें राज्य के छात्र समुदाय की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया गया। कहा गया कि जेएसएससी और जेपीएससी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में समय-समय पर सामने आई अनियमितताओं और विवादों ने छात्रों के बीच परीक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। जुटान का मानना है कि परीक्षा प्रक्रिया में मास्टर आंसर की, ओएमआर शीट, श्रेणीवार कट ऑफ और परिणाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए। साथ ही, साक्षत्कार की रिकार्डिंग की जाए और जरूरत पड़ने पर उसको सामने लाया जाए। यह भी पढ़ें- जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.