रांची, फरवरी 5 -- रांची। आरयू के मोरहाबादी कैंपस में गुरुवार को जुटान के बैनर तले शिक्षकों की सभा हुई, जिसमें 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों की समस्याओं पर संघर्ष का निर्णय लिया गया। मुख्य मांगों में शिक्षकों का अविलंब वेतन निर्धारण और 2018 रेगुलेशन के तहत पात्र शिक्षकों को अगले स्तर पर प्रोन्नति देना शामिल है। वक्ताओं ने कहा कि कई शिक्षक दो वर्षों से अर्हता पूरी होने के बावजूद प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संयोजक कंजीव लोचन, अध्यक्ष जगदीश लोहरा सहित कई शिक्षक नेता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...