बिहारशरीफ, मार्च 20 -- जुगाड़ वाहन और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - चेवाड़ा रोड में अंदौली मोड़ पर जुगाड़ वाहन और एक बाइक में आमने - सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायलों में नालंदा के हरिशंकर पांडेय, नवादा के बिट्टु पांडेय व गया जी के सत्यम पांडेय शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों अंदोली गांव में अपने नाना के श्राद्ध कर्म में आये थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.