साहिबगंज, फरवरी 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर मनसिंघा के पास सोमवार को जुगाड़ गाड़ी (भुटभुटिया) के धक्के से दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत के फैजुद्दीन शेख (60) व समसुल आलम (58) सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी चालक ने अनियंत्रित होकर दोनों व्यक्ति को धक्का मार दिया। हादसे में दोनों व्यक्ति बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। दोनों घायलों को परिजनों व राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना से एएसआई दीवान कुमार निराला मौके पर पहुंच छानबीन शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...