हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। हल्द्वानी में जुगाड़ और कबाड़ वाहनों के संचालन पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को आरटीओ प्रवर्तन टीम ने अलग-अलग रूटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर पांच ई-रिक्शा और ऑटो सीज किए।दरअसल, चंबलपुल क्षेत्र में मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बिना नंबर प्लेट के ऑटो से सामान ढोने की खबर 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सिंगवान ने बताया कि देवलचौड़, मोटाहल्दू, गौलापार और लालकुआं क्षेत्र में जांच के दौरान तीन ई-रिक्शा के सभी दस्तावेज एक्सपायर पाए गए, जबकि एक ई-रिक्शा की फिटनेस फेल मिली। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चारों वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके ...