हल्द्वानी, मई 4 -- हल्द्वानी। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने शहर के छोटे-बड़े खाद्य व्यवसायियों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रसोई गैस की बढ़ती लागत से बचने के लिए व्यापारी अब पारंपरिक विकल्पों जैसे लकड़ी, कोयला और जुगाड़ चूल्हों की ओर लौटने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों की थाली और दुकानदारों की आमदनी पर पड़ रहा है। नगर निगम रोड स्थित स्नैक्स पॉइंट चलाने वाले बसंत मिश्रा के अनुसार, व्यवसायिक सिलेंडर की जगह भट्टी का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन उसमें सभी चीजें बनाना संभव नहीं है। ग्राहक भी काफी कम हो गए हैं। उन्होंने छोले-भटूरे, चाय और अंडा आदि बनाना बंद कर दिया है। यह भी पढ़ें- स्ट्रीट फूड महंगा होते ही ग्राहकी पर शुरू हुआ असर दो नहरिया रोड स्थित आनंद मिष्ठान भंडार की संचालिका मीना भट्ट ने बताया कि जलेबी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.