गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम। शहर शहर की सड़कों और गलियों में इन दिनों नगर निगम की जुगाड़ वाली इंजीनियरिंग लोगों की जान की दुश्मन बनी हुई है। बुनियादी ढांचे को सुधारने के दावे तो बहुत किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर तकनीकी खामियों का अंबार लगा है। नगर निगम की ओर से बनाई जा रही सड़कों और गलियों में मैनहोल को सड़क की सतह के बराबर रखने के बजाय, उन्हें एक फीट तक ऊंचा बनाया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे इस निर्माण के कारण शहर की सड़कें हादसों के हॉटस्पॉट में तब्दील हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगर निगम के मैनुअल के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान मैनहोल के ढक्कन को 'फिनिश्ड रोड लेवल' के बिल्कुल समानांतर होना चाहिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि वाहन चालक को सड़क पर कोई अचानक अवरोध महसूस न हो। लेकिन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.