जमशेदपुर, मार्च 7 -- जुगसलाई से बीते 25 फरवरी को भागे जाहिद हुसैन और निखद गुल ने एक अब एक वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में निखद गुल कहती है कि वह जाहिद से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से भागी है। दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर ली है। पुलिस जाहिद के परिजनों को परेशान कर रही है। निखद ने कहा कि इसे अपने परिजनों से खतरा है जिस कारण वह अब वापस नहीं आना चाहती। वह जहां भी है ठीक है। बता दे कि 25 फरवरी को दोनों भाग गए थे जिसके बाद निखद के परिजनों ने जाहिद और उसके परिजनों के खिलाफ जुगसलाई थाने में लिखित शिकायत कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...