जमशेदपुर, मई 13 -- जमशेदपुर। जुगसलाई दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार 16 मई को शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा द्वारा किया जाएगा। अमावस्या पर सुबह 8 बजे नवग्रह पूजा एवं हवन शुरू होगा, जो शाम 6.30 बजे तक चलेगा। दोपहर 4 से 6.30 बजे तक विशेष नागरिकों द्वारा हवन-पूजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से 11 बजे तक भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। दोपहर 11 बजे से प्रसाद वितरण शुरू होगा। कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पंडित करेंगे। यह भी पढ़ें- चिरकुंडा में दो दिवसीय शनि जन्मोत्सव 16 से 15 मई शुक्रवार की शाम महिलाओं द्वारा शिव चर्चा का कार्यक्रम भी रखा गया है। यज्ञ में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, ...