जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। जुगसलाई दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर में 16 मई को झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) होगा। सुबह 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ होगा जो संध्या 6.30 बजे तक चलेगा। संध्या 4 से 6.30 बजे तक कई विशिष्ट आहुति डालेंगे। रविवार को दामोदर शनि बाबा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि संध्या 7 से 11 बजे तक संध्या भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देगें। इससे पहले दोपहर 11 बजे से प्रसाद वितरण का शुभारंभ होगा। पूजा के सभी कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा पूरा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- शनिदेव धाम पर आठ मई से शुरू होगा रुद्रमहायज्ञ इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़...