जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में हवाई फायरिंग करने के आरोपी शेख अफरीदी उर्फ खदबद को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अफरीदी की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल और दो खोखा बरामद किया है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 26 अप्रैल की रात आरोपी ने क्षेत्र में हवाई फायरिंग की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...