जमशेदपुर, मार्च 28 -- 25वें श्री श्याम महोत्सव के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन श्री बैकुंठ धाम मंदिर में किया गया। 29 मार्च को जुगसलाई के श्री बैकुंठ धाम मंदिर में आयोजन होगा। भव्य निशान यात्रा 29 मार्च की सुबह राम टेकरी मंदिर से प्रारंभ होकर जुगसलाई के विभिन्न मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। भजन संध्या रात्रि 8.30 बजे होगी। बाबा का अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 2 बजे महाआरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान भंवर लाल पारिख, महेश केडिया, संजय रिंगसिया, प्रमोद सरायवाला, अमित सरायवाला (बंटी) आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.