जमशेदपुर, मार्च 6 -- जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक गोलचक्कर के पास मंगलवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस की जांच के दौरान भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। होली पर्व को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही एक स्कूटी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया। चालक ने वाहन नहीं रोका। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर शमशाद आलम ने दौड़कर स्कूटी को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर पुलिस को शराब की तेज गंध आई। संदेह होने पर तलाशी ली गई। स्कूटी से बोरे और गैलन में रखी करीब 70 से 80 लीटर देसी शराब बरामद हुई।कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि रवि कुमार दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नीले र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.