जमशेदपुर, फरवरी 4 -- जमशेदपुर। जुगसलाई में सड़क किनारे कचरे की सूचना देने से नगर परिषद के कर्मचारी तत्काल साफ कर देते हैं। इससे छुट्टी के दिन भी विभिन्न क्षेत्रों से कचरा उठाव किया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के अनुसार क्षेत्र को स्वच्छ रखने की योजना से सड़कों से कचरा उठाने की एक अलग टीम है, जो नागरिकों के फोन पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क से कचरा उठाती है। नगर परिषद गंदगी को लेकर कार्यालय में एक पुस्तिका भी रखा है, जहां लोग शिकायत करने के साथ सुझाव भी दे सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...