जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के कर्मचारियों ने विभिन्न वार्डो में बकाया टैक्स वसूली का अभियान शुरू किया है। कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के आदेश पर बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करने वालें दुकानदारों की पहचान कर नगर परिषद से लाइसेंस लेने का सुझाव दिया गया जबकि बकाया होल्डिंग टैक्स और वॉटर टैक्स जमा करने की नोटिस घर-घर जाकर दी जा रही है। नगर परिषद के अनुसार, बकाया टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...