जमशेदपुर, मार्च 14 -- जुगसलाई शफीगंज मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम स्थानीय लोगों ने एक बार फिर रोक दिया। साथ ही, पाइप के ऊपर से पाइप ले जाने के खिलाफ भी शिकायत की गई है। पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। लोगों ने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद और पेयजल स्वच्छता विभाग को पुलिस की मौजूदगी में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करना चाहिए। इससे दो वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे करीब ढाई सौ से अधिक परिवारों को राहत मिल सकेगी।मालूम हो कि पाइपलाइन में खराबी के कारण आरपी पटेल स्कूल स्थित टंकी से जुगसलाई शफीगंज मोहल्ले में मार्च 2024 से पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के धरना-प्रदर्शन और उपायुक्त को पत्र देने के बाद करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से आरपी पटेल स्कूल ...