जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- जुगसलाई नगर परिषद खराब चापाकलों का सर्वे करा रही है। इसी बीच वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल ने शनिवार को अपने खर्चे से स्टेशन रोड, बिजली सब स्टेशन के पास और रामटेकरी रोड में तीन चापाकलों की मरम्मत कराई। इससे वार्ड के निवासियों को गर्मी में पानी की दिक्कत कम होगी। जुगसलाई के विभिन्न वार्डों में पानी की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है। नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने अधिकारियों को पत्र लिखकर डीप बोरिंग कराने और जल मीनार बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने पहली बैठक में ही पानी की समस्या उठाई थी। 21 अप्रैल को शिव घाट रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की अचानक जांच की गई। यह भी पढ़ें- पेयजल से जुड़ी समस्याओं का 24 घंटे में होगा समाधान अध्यक्ष ने प्लांट संचालक को 15 दिनों में सिस्टम सुधारने का आदेश दिया है। उन्होंने क्षेत्र के 20...