जुगसलाई में नाबालिग के पास से देसी कट्टा और गोली बरामद, रिमांड होम भेजा गया
जमशेदपुर, जून 20 -- जुगसलाई थाना पुलिस ने बुधवार को जुगसलाई पार्वती घाट के निकट बुधवार शाम एक नाबालिग को देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। उसे किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत रिमांड होम भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक देसी कट्टा लेकर साकची से जुगसलाई की ओर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नौ सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया गया और पार्वती घाट के निकट घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- एक कट्टा और दो खोखा के साथ तीन धराए तलाशी लेने पर उसके पास से देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस ने किशोर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.