जुगसलाई में कचरा निस्तारण केंद्र बनाने की मांग
जमशेदपुर, जून 30 -- जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने कचरा निस्तारण के लिए स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि जुगसलाई क्षेत्र में आधुनिक कचरा निस्तारण केंद्र बनाया जाए, ताकि डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम बिना रुके जारी रह सके। पार्षद मोदी ने झारखंड के नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि शिव घाट स्थित डंपिंग यार्ड में जगह कम होने से कई बार कचरा उठाव प्रभावित हो रहा है। कचरे का उचित निस्तारण न होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष नौशीन खान को भी पत्र देकर आधुनिक कचरा निस्तारण प्लांट बनाने की पहल करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.