जमशेदपुर, मई 24 -- जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के पास पिछले दिनों फायरिंग में फरार चल रहे आरोपी सागर उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सागर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है। वहीं, फरार चल रहे मुख्य आरोपी सन्नी सिंह सरदार की भी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। बता दें कि रंगदारी को लेकर सन्नी सरदार ने अन्य साथियो के साथ मिलकर यूनिक कलेक्शन नामक एक दुकान के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चार पिस्तौल भी बरामद किए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...