जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार रात उधार के रुपयों को लेकर हवाई फायरिंग की गई थी। इस घटना में मुख्य आरोपी मो. अरमान उर्फ राज बच्चा और अरमानुद्दीन उर्फ पलटन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें से एक घटना में इस्तेमाल की गई थी। पुलिस दोनों आरोपियों से थाने में पूछताछ कर रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। बताया गया कि रविवार रात इम्तियाज जनरल स्टोर के संचालक ने राज बच्चा से उधार के रुपयों की मांग की थी। इस पर राज बच्चा भड़क गया और दुकानदार के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसने पिस्तौल निकालकर दुकान के बाहर एक राउंड फायरिंग कर दी। आगे कुछ दूरी पर जाकर उसने दूसरा राउंड भी चलाया। घटना के बाद दोनों आरोपी म...