जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद पार्क का नाम स्वर्गीय जोगी मिश्रा के नाम करना चाहिए क्योंकि योगी मिश्रा ने रोज सुबह टहलने वाले साथियों के साथ पार्क बनाने की शुरुआत की थी। जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने इसके लिए नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान और झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान को ज्ञापन दिया है। शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जुगसलाई नगर परिषद पार्क के निर्माण विकास एवं संरक्षण में योगी मिश्रा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इससे नौशीन खान ने नगर परिषद से विचार विमर्श कर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर रनजीनियर्स की आधिकारिक जर्सी का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...