जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत जुगसलाई नगर परिषद के कर्मचारियों ने दुकानदारों में गुरुवार को स्वच्छता कैलेंडर वितरण किया। इसके साथ ही दुकानदारों को नगर परिषद के विशेषज्ञ ने प्लास्टिक अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम से संबंधित वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के वैकल्पिक उपयोग की जानकारी दी गई ताकि नगर परिषद क्षेत्र में प्रदूषण कम हो। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आदेश पर सितंबर 2021 से यह अभियान शुरू है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...