जमशेदपुर, मई 25 -- जुगसलाई थाना के पीछे शनिवार सुबह एक पेड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा पूरा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल, शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को बीते कई दिनों से इलाके में घूमते हुए देखा गया था। आशंका है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह भी पढ़ें- कूदापी गांव में पेड़ के नीचे अज्ञात महिला का शव बरामद, लू लगने से मौत की आशंका जुगसलाई थाना पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी ह...