जमशेदपुर, मार्च 9 -- जुगसलाई के तीन होटल और तीन मैरेज हॉल के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने राजस्व समीक्षा बैठक में यह आदेश दिया। तीन-चार नोटिस जारी करने के बावजूद इन प्रतिष्ठानों ने बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया। प्रभावित प्रतिष्ठानों में रॉयल मैरेज हॉल, गोल्डन मैरेज हॉल, बाबू मैरेज हॉल, होटल नीलकंठ, होटल राजस्थान और होटल गुलमोहर शामिल हैं। इनके अलावा कई अन्य बड़े व्यवसायिक संस्थान भी लंबे समय से होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद का लक्ष्य मार्च माह में सभी बकायेदारों से बकाया टैक्स वसूलना है। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा न करने पर केस दर्ज करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें चल संपत्ति जब्त कर उसकी नीलामी के माध्यम से बकाया राशि वसूलने ...