जमशेदपुर, मई 16 -- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्ड में जनगणना 2027 को सफल बनाने में 146 कर्मचारी लगेंगे। गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में सभी को नियुक्ति पत्र देने के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया जाता है कि जुगसालाई की जनगणना कार्य में 25 पर्यवेक्षक और 121 गणनाकर्ता शामिल होंगे। इधर, गुरुवार को जुगसलाई नगर परिषद की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर चंद्र लता जैन और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका अनीता शर्मा ने भी नगर परिषद कार्यालय में स्वगणना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...