जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- जुगसलाई रेलवे फुट ओवरब्रिज के नीचे की लाइन से लोगों का एक ओर से दूसरी ओर जाना अब बंद हो गया है। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पीएस कुट्टी की पहल पर सोमवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने फुट ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर एंगल लगा दिया, ताकि कोई भी ट्रैक पार न कर सके। दरअसल, 10 दिसंबर को हिंदुस्तान दैनिक के बोले जमशेदपुर अंक पर 'ओवरब्रिज बन गया फिर भी जान दांव पर लगाकर ट्रैक पार कर रहे लोग' शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। बताया गया था कि जहां वर्तमान में फुट ओवरब्रिज बना है, वहां जनवरी 2023 तक रेलवे क्रॉसिंग थी। लाइन के ऊपर फ्लाईओवर का काम शुरू होने के बाद चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने क्रॉसिंग बंद कर दी थी। इससे पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने लगी थी, क्योंकि फ्लाईओवर की लंबाई करीब एक किलोमीटर है। इसके बा...