जमशेदपुर, मार्च 16 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद की चुनाव में अर्चना दुबे जीत गई। उन्होंने निकटतम उम्मीदवार सुरेश शर्मा को 5 वोट से हरा दिया अर्चना दुबे को 11 वोट मिले जबकि सुरेश शर्मा को 6 वोट मिले थे। जबकि राहत हुसैन को दो और इरशाद हैदर को उपाध्यक्ष पद के चुनाव में तीन वोट मिला है। इधर अर्चना दुबे की जीत के बाद जिला भाजपा के अध्यक्ष संजीव सिंह लल्लन यादव संजीव शर्मा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बधाई दी। मालूम हो कि, जुगसलाई नगर परिषद के 22 वार्ड के पार्षदों में उपाध्यक्ष पद को लेकर दो दिन से जोड़-तोड़ चल रही थी। इसके बावजूद सुरेश शर्मा और राहत हुसैन ने शपथ के बाद नामांकन कर दिया। अन्य उन वार्ड पार्षद की एकजुटता के कारण वोट में बिखराव के बावजूद अर्चना दुबे जीत गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.