जमशेदपुर, मई 28 -- जुगसलाई पुलिस ने नगर परिषद के पास स्थित यूनिक कलेक्शन में फायरिंग में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सन्नी सिंह सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित खरकई नदी किनारे से गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी मामले में सागर उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 15 मई की शाम कार से सन्नी समेत चार लोग यूनिक कलेक्शन पहुंचे। सन्नी कार से उतरकर दुकान के अंदर गया और रंगदारी की मांग करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।पुलिस ने घटना में शामिल छह आरोपियों अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, बानेश्वर नामता उर्फ मानस और...