देवघर, मई 18 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराजोरा गांव निवासी भक्तु मंडल का एकलौता पुत्र जगरनाथ मंडल ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण नई बाइक के जुए में हारना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जगरनाथ मंडल की लत जुए के खेल में लग गया था। साथ ही नशे की भी लत लग गयी थी। इधर दो-तीन दिन पहले उसने एक नई सुपर बाइक खरीदी थी। बताया जाता है कि रविवार को वह अपनी नई बाइक लेकर पालाजोरी जुआ खेलने के लिए निकला था। रात करीब 9 बजे वह नशे की हालत में खाली घर लौटा। बताया जाता है कि नई बाइक जुए में हार गया होगा। सोमवार सुबह गेट नहीं खोलने पर परिजनों ने हल्ला किया। गेट नहीं खोले जाने पर सीढ़ी से ऊपर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रहा था। हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे व थाने को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव नीचे उतारा व...