चंदौली, अप्रैल 8 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बखरा नाथूपुर के सिवान में बीते 23 मार्च को आईजी जोन के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान दर्जनों, बाइक, नकदी, कारतूस आदि बरामद हुआ था। पुलिस ने जुआ के सरगना सुनील उर्फ देवता यादव, श्रीप्रकाश और राहुल पटेल सहित 21 लोगों को नमजद एवं 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने फरार सुनील उर्फ देवता यादव सहित श्रीप्रकाश और राहुल पटेल पर 25-25 हजार इनाम घोषित किया था, लेकिन अब मुख्य सरगना सुनील उर्फ देवता यादव पर पुलिस ने 50 हजार इनाम घोषित कर दिया है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर बखरा गांव में बीते 23 मार्च की दोपहर आईजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मुगलसराय, अलीनगर पुलिस और एसओजी टीम ने जुए के फड़ पर छा...