हरिद्वार, अप्रैल 10 -- ज्वालापुर क्षेत्र में लापता हुए युवक की मौत के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मां ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसने जुए के पैसों के विवाद में बेटे को नहर में धक्का देकर हत्या कर दी और बाद में खुद ही लोगों के सामने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर महिला ने कोर्ट में शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर निवासी मृतक की मां कर्मवती ने शिकायत कर बताया था कि बीते साल 25 सितंबर को उनका बेटा नरेंद्र घर से बिना बताए चला गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर 28 सितंबर को थाना ज्वालापुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अगले दिन 29 सितंबर को पुलिस की सूचना पर परिवार पथरी पावर हाउस बहादराबाद पहुंचा, जह...