उन्नाव, मार्च 6 -- अचलगंज (उन्नाव), संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में होली के दिन जुए की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया। एक युवक को पुलिस द्वारा थप्पड़ मारकर गाड़ी में बैठाने के आरोप से भड़की भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थरों की बरसात में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने सरकारी वाहन को तोड़कर खंती में धकेल दिया। देर रात कई थानों की पुलिस पहुंचने के बाद हालात काबू में आए।गांव में बुधवार शाम जुआ होने की सूचना पर हल्के का सिपाही अमरजीत तेवतिया दो अन्य सिपाहियों के साथ अपनी निजी कार से गांव पहुंचा। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां मौजूद अंकित सोनकर पुत्र रामप्रसाद अपनी बाइक के साथ पुलिस के हाथ लग गया। आरोप है कि सिपाही ने अंकित से पूछताछ ...