मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नया मुरादाबाद के पास लोहिया कट के पीछे लंबे समय से जुए का संचालन होने की शिकायत मिल रही थी। रविवार शाम सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और चार लोगों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहसिन निवासी जुमेरात का बाजार, वसीम निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के पास, अंसार निवासी टीएमयू के पीछे कैलसा रोड और फैसल निवासी जुमेरात का बाजार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- जुए के अड्डे में छापेमारी, तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...