हापुड़, अप्रैल 23 -- पुलिस ने जुए की खाईबाड़ी करते हुए दो युवकों को क्षेत्र के मामा भांजा पीर के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुछ नगदी व तास के पत्ते बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहल्ला कस्बा थाना धौलाना निवासी राहुल व बड़ा मोहल्ला निवासी मोनू है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...