बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता जुआं हारने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी 38वर्षीय नवल किशोर ने शुक्रवार की रात किचन के अंदर पंखा के हुक में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ड्रम गिरने पर पत्नी पिंकी की नीद खुल गई। मौके पर पहुंची पत्नी ने शव देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पड़ोसी बउवा ने बताया कि वह जुआ और नशे का आदी था। वह अहमदाबाद में काम करता था। दो साल से वह नही गया। उसके पास एक बीघा जमीन है। जमीन लिखाने के चक्कर मे लोग उसे कभी दस हजार तो कभी बीस हजार दे ...